सोने-चांदी के जेवरात व नकदी बरामद
ए अहमद सौदागर लखनऊ। बंद घरों को निशाना बनाकर लाखों के जेवरात व नकदी चोरी करने वाले गिरोह का राजफाश कर इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा की टीम ने रविवार को सर्विलांस टीम की मदद दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को इनके पास चोरी के गहने व 1,50,000 की नकदी बरामद हुई है।
पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर और डीसीपी पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा की टीम व सर्विलांस की संयुक्त टीम ने एक ऐसे गिरोह को पकड़ा है जो बंद घरों को निशाना बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर भाग निकलते थे।
इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा की टीम ने रविवार को सर्विलांस टीम की मदद से पीजीआई क्षेत्र के तेलीबाग स्थित नट खेड़ा निवासी हिमांशु थारू व हुसैनगंज क्षेत्र स्थित पुराना किला नीलकंठ मंदिर निवासी सुशांत गुप्ता को गिरफ्तार किया है।
इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक पूछताछ में दोनों आरोपितों ने बताया कि इन्हीं लोगों ने 25 मार्च 2026 चिनहट क्षेत्र के क्रिस्टल व्यू अपार्टमेंट में रहने वाले ओमजी श्रीवास्तव के मकान में चोरी की थी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपित शातिर किस्म के अपराधी हैं और इनका एक संगठित गिरोह है जो दिन में रैकी करने के बाद शाम ढलते ही बंद घरों में धावा बोलकर नकदी और लाखों के जेवरात लेकर भाग निकलते हैं।
पुलिस को इनके पास से लाखों के सोने-चांदी के जेवरात व डेढ़ लाख रुपए की नकदी बरामद हुई है।
इस गुड वर्क पर खुश होकर पुलिस कमिश्नर व डीसीपी पूर्वी ने पुलिस टीम को दी शाबाशी
इस गुड वर्क पर खुश होकर पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर और डीसीपी पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा ने इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा, उपनिरीक्षक विवेक मिश्रा, उपनिरीक्षक अंकुश बरवार, हेड कांस्टेबल आनन्द कुमार सिंह, कांस्टेबल रामपाल जायसवाल, पूर्वी जोन की क्राइम टीम के उपनिरीक्षक अमरनाथ चौरसिया, हेड कांस्टेबल संदीप पाण्डेय, कांस्टेबल तरनजीत सिंह, कांस्टेबल विमल चन्द पाल, कांस्टेबल अजय यादव, कांस्टेबल शिवानंद खरवार, कांस्टेबल प्रदीप व कांस्टेबल दलवीर सिंह को शाबाशी दी।




