पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दूसरे दिन शव को किया बरामद
पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, रिपोर्ट आने के बाद वजह होगी साफ
ए अहमद सौदागर लखनऊ। ठाकुरगंज क्षेत्र के गोमती नदी में शनिवार को नहाते समय एक युवक की डूबकर मौत हो गई। युवक को डूबता देख साथ में गए उसके अन्य साथी मौके से भाग निकले। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से खोजबीन की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली थी। इंस्पेक्टर ठाकुरगंज ओमवीर सिंह चौहान की टीम ने रविवार को गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कर शव को बरामद कर लिया। इंस्पेक्टर के मुताबिक जांच पड़ताल में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि नहाते समय डूब कर ही मौत हुई है। उन्होंने बताया कि इसके बाद ही कई पहलुओं पर गहनता से छानबीन की जा रही है। पुलिस मामले की पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र स्थित केके सिंह नगर संजोग नगर निवासी टिंकू अपने परिवार के साथ रहते हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार को टिंकू का 18 वर्षीय बेटा आदिल अपने कुछ साथियों के साथ शनिवार को ठाकुरगंज के गोमती नदी पीपा पुल मेहंदी घाट पर नहाने के लिए गया था। नहाते समय आदिल गहराई में चला गया, जिससे उसकी डूबकर मौत हो गई। खास बात यह है कि आदिल को डूबता देख उसके साथी मौके से भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शनिवार देर रात तक खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली थी। इंस्पेक्टर ठाकुरगंज ओमवीर सिंह चौहान ने बताया कि रविवार को गोताखोरों के सहयोग से आदिल के शव को गोमती नदी से बरामद कर लिया गया है। इंस्पेक्टर के मुताबिक इस मामले की सूचना घरवालों को दे दी गई है। वहीं पुलिस के आलाधिकारी लोगों से अपील करते हुए कहा कि गोमती नदी में नहाते समय सावधानी बरतें।




