रिक्शा पर अचेत अवस्था में पड़ा मिला शव, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
ए अहमद सौदागर लखनऊ। कैसरबाग क्षेत्र में रविवार को अचानक उस समय हड़कंप मच गया जब रिक्शा में अज्ञात चालक का शव पड़ा मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आसपास में खड़े चालकों से मृतक के बारे में पूछताछ की, लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस के मुताबिक मौत कैसे हुई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगी। पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कैसरबाग क्षेत्र के रिक्शा स्टैंड से कुछ दूरी पर खड़े एक रिक्शा में अचेत अवस्था में एक युवक पड़ा देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक अज्ञात रिक्शा चालक की पहचान कराने के लिए आसपास में खड़े रिक्शा चालकों से पूछताछ की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि मौत कैसे हुई है।




