April 21, 2026 6:34 pm

आजमगढ़: पुलिस मुठभेड़ में चार कुख्यात बदमाश गोली लगने से हुए लंगड़े 

कई बदमाश गिरफ्तार, असलहा व कारतूस बरामद 

चोरी व लूट की घटनाओं का खुलासा, नकदी व जेवरात बरामद 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। सूबे के रामपुर,औरैया और आजमगढ़ जिले में पुलिस औऱ बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस की गोली से चार बदमाश घायल हो गये। वही इनके कई साथी गिरफ्तार हुए है। पुलिस नें लूट औऱ चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है। बदमाशों के पास से असलहे औऱ कारतूस भी बरामद हुए है।

पुलिस के मुताबिक,औरैया जिले के थाना दिबियापुर पुलिस व क्राइम ब्रान्च की टीम नें हीरा का पुर्वा पुलिया के पास चेकिंग के दौरान मोटर साइकिल सवार बदमाशों को रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।पुलिस टीम नें जबाबी कार्रवाई की तो बदमाश शिवम औऱ आशीष कुमार घायल हो गये। पुलिस नें उन्हें बदमाश असद उर्फ पोपे सहित सभी को गिरफ्तार करते हुए लूट की घटना का खुलासा भी किया। पकड़े गये आरोपियों के पास से लूट के 02 लाख 53 हजार 200 रूपये नगद औऱ एक लैपटॉप, दो अवैध तमंचा 315 बोर औऱ जीवित व खोखा कारतूस के साथ ही घटना में स्तेमाल एक मोटर साइकिल भी बरामद की है।पुलिस के मुताबिक घायलों को इलाज के लिये अस्पताल भेजा गया।पुलिस के मुताबिक बीती 18 अप्रैल को थाना दिबियापुर क्षेत्रान्तर्गत अज्ञात बदमाशों नें लूट की घटना को अंजाम दिया था। जिसको लेकर थाना दिबियापुर पर मुकदमा दर्ज कर घटना के खुलासे के प्रयास किये जा रहे थे।पकड़े गये आरोपियों के पास से बरामद रुपया इसी लूट की घटना का है। गिरफ्तार आरोपी काफ़ी शातिर किस्म के अपराधी हैं, जिसमें शिवम के विरूद्ध औरैया, कानपुर देहात के विभिन्न थानो में हत्या का प्रयास, लूट, चोरी, गैंगेस्टर एक्ट, आम्र्स एक्ट के करीब आधा दर्जन मुकदमे औऱ आशीष कुमार के विरूद्ध औरैया के विभिन्न थानो में हत्या का प्रयास, लूट, चोरी, गैंगेस्टर एक्ट, आम्र्स एक्ट के करीब पांच मुकदमेँ दर्ज है। पुलिस इसको लेकर थाना दिबियापुर में मुकदमा दर्ज है।

पुलिस के मुताबिक रामपुर जिले के थाना जीआरपी रामपुर व थाना बिलासपुर व आरपीएफ रूद्रपुर सिटी की पुलिस टीम नें रेलवे स्टेशन बिलासपुर के पास बदमाशों की घेराबन्दी की तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।पुलिस नें जबाबी कार्रवाई की तो बदमाश मिश्रा सिंह पुलिस की गोली से घायल हो गया। पुलिस नें उसे गौरव व गुरदेव उर्फ डेविड तथा भारत सहित गिरफ्तार कर लूट की घटना का खुलासा किया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से लूट के 01 लाख 38 हजार 500 रूपये नगद औऱ दो अवैध तमंचा 315 बोर तथा जीवित व खोखा कारतूस बरामद किया।पुलिस नें घायल को उपचार के लिये अस्पताल भेजा।पुलिस के मुताबिक थाना जीआरपी रामपुर क्षेत्रान्तर्गत अज्ञात बदमाशों नें बीते दिनों लूट की घटना को अंजाम दिया था। जिसको लेकर थाना जीआरपी रामपुर पर मुकदमा दर्ज कर घटना के अनावरण के प्रयास किये जा रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों से बरामद रूपया इस घटना का है। थाना जीआरपी रामपुर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक आजमगढ़ जिले के थाना जहानागंज पुलिस नें गम्भीरवन क्षेत्र में बदमाश की घेराबन्दी की तो बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम नें जबाबी कार्रवाई की तो बदमाश संजय उर्फ संजू घायल हो गया। पुलिस नें उसे गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लगभग 06 लाख 50 हजार रूपये कीमत के सोने के आभूषण औऱ चांदी के आभूषण व सिक्के, 40 हजार रूपये नगद, 01 अवैध तमंचा व जीवित औऱ खोखा कारतूस बरामद कर घायल को उपचार हेतु अस्पताल भेजा।पुलिस के मुताबिक बीती 14/15 मार्च को थाना जहानागंज क्षेत्र में अज्ञात चोरो नें चोरी की घटना को अंजाम दिया था। जिसको लेकर थाना जहानागंज पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी व माल बरामदगी के प्रयास किये जा रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों के पास से बरामद आभूषण, रूपया इसी चोरी की घटना का है।इसको लेकर थाना जहानागंज पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

56
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!