April 21, 2026 6:37 pm

होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर तैयारियां तेज 25-26 और 27 अप्रैल को प्रदेश भर में आयोजित होंगी भर्ती परीक्षा

भर्ती प्रक्रिया में 41 हजार पदों के लिए परीक्षा में शामिल होंगे लगभग 25 लाख अभ्यर्थी

ए अहमद सौदागर लखनऊ। उत्तर प्रदेश में होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। यह परीक्षा 25 – 26 और 27 अप्रैल को प्रदेश भर में आयोजित की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 41 हजार पदों के लिए करीब 25 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे, जिससे परीक्षा का आयोजन काफी चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है।परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए प्रदेश के 74 जिलों में कुल 1053 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा के दौरान हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। इसके साथ ही अभ्यर्थियों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए आधार कार्ड और बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य किया गया है।प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के इस्तेमाल पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। किसी भी प्रकार की नकल या गड़बड़ी की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर भारी पुलिस बल तैनात रहेगा।अधिकारियों के अनुसार, परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखने के लिए विशेष निगरानी टीमों का भी गठन किया गया है, जो लगातार स्थिति पर नजर रखेंगी। अभ्यर्थियों से भी अपील की गई है कि वे नियमों का पालन करें और समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।प्रदेश सरकार का उद्देश्य इस भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष, सुरक्षित और सफल बनाना है, ताकि योग्य अभ्यर्थियों का चयन सुनिश्चित किया जा सके।

56
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!