मौके पर पहुंच कर की कुर्की की कार्रवाई
ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी के आजमगढ़ जिले में पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के अपराधी की छह करोड़ बीस लाख रूपये कीमत की सम्पत्ति को कुर्क कर उसे जब्त किया है।
पुलिस के मुताबिक यूपी के आजमगढ़ जिले की पुलिस ने संजय यादव पुत्र गनेश यादव निवासी जिगरसण्डी थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़, मूलपता ग्राम बनकटा थाना बहरियाबाद जनपद गाजीपुर नें अपने परिवारीजन के नाम पर अवैध रूप से सम्पति अर्जित की थी।यह चल व अचल सम्पत्ति करीब 06 करोड़ 20 लाख रूपये की थी। इसे गैंगेस्टर एक्ट की धारा 14(1) के अन्तर्गत कुर्क कर जब्त किया गया है।पुलिस टीम नें मौके पर पहुँच कर जब्ती करण की कार्रवाई को अंजाम दिया है।




