April 21, 2026 6:20 pm

महिगवां: काम करने के बहाने ले जाकर युवक की हत्या करने वाले एक महिला सहित तीन हत्यारोपित गिरफ्तार

जान लेने के बाद शव केरल के जौलार जौलारपट्टई रेलवे लाइन पर फेंका था

ए अहमद सौदागर लखनऊ। महिगवा थाना क्षेत्र स्थित रमपुरवा मजरा कुम्हरावा निवासी सौरभ की हत्या उसके साथी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर की थी। सोमवार को महिगवा पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
इंस्पेक्टर महिगवा रामकुमार गुप्ता के मुताबिक रमपुरवा मजरा कुम्हरावा निवासी सौरभ दस अप्रैल 2026 को काम करने के लिए तमिलनाडु गया था। घर न लौटने पर मनोरमा ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर चुपचाप बैठ गई तो घरवालों ने अपने समर्थकों के साथ प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और मामले की गहनता से छानबीन की तो पता चला कि सौरभ की ट्रेन से कटकर मौत नहीं हुई थी बल्कि उसकी तीन लोगों ने मिलकर हत्या कर शव को तमिलनाडु के जोलार पट्टी रेलवे लाइन पर फेंक दिया था।
पुलिस इस घटना का राजफाश कर सोमवार को बाराबंकी जिले के कुर्सी थाना क्षेत्र स्थित पिलेहटी गांव निवासी अखिलेश, उपरोक्त निवासी कमलेश व प्रीति पत्नी कमलेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

56
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!