April 22, 2026 1:59 am

विकासनगर के बाद अब दुबग्गा में लगी भीषण आग, एक युवक झुलसा 

आग की लपट की चपेट में आकर एक भैंस व 13 बकरियों की जलकर मौत 

परचून की दुकान, गेहूं और भूसा जलकर राख 

दमकल की गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू 

पुलिस ने घायल को भेजा अस्पताल, हालत गंभीर, इलाके में मचा हड़कंप 

दुबग्गा के मलहा गांव में हुई घटना का मामला, पुलिस व फायर कर्मी छानबीन में जुटे 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। गर्मी की तपिश शुरू होते ही आग लगने का सिलसिला शुरू हो गया। बुधवार को विकासनगर क्षेत्र में झुग्गी-झोपड़ियों में लगी आग से दो मासूम बच्चियों की मौत का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि अब दुबग्गा थाना क्षेत्र के मलहा गांव में मंगलवार दोपहर करीब दो बजे एक परचून की दुकान में भीषण आग लग गई। आग की लपट इतनी तेज थी कि इसकी चपेट में आकर एक भैंस व 13 बकरियों की जलकर मौत हो गई, जबकि परचून की दुकान में रखा सामान के अलावा भूसा व गेहूं जलकर राख हो गया। यही नहीं आग की लपट के बीच घिरे मोहित का पैर और चेहरा गंभीर रूप से झुलस गया।

सूचना मिलते ही पुलिस दमकल कर्मियों के साथ मौके पर पहुंची। दमकल की गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन इससे पहले 14 बेजुबान जानवरो की झुलसकर मौत हो चुकी थी। पुलिस के मुताबिक मामले की गहनता से छानबीन की गई, लेकिन आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

 

दुबग्गा थाना क्षेत्र स्थित मलहा गांव निवासी रामविलास परचून की दुकान कर परिवार का जीवन यापन करते हैं। बताया जा रहा है मंगलवार दोपहर करीब दो बजे परचून की दुकान में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की लपट इतनी तेज थी कि पास में रखा भूंसा और गेहूं जलकर स्वाहा हो गया। यही नहीं बताया जा रहा है कि दुनिया के पास बंधी एक भैंस व 13 बकरियों की झुलसकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

जानवरों को जलता देख मलहा गांव निवासी मोहित बचाने के लिए दौड़े तो आग लपट की चपेट आकर बुरी तरह से झुलसकर घायल हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस फायर ब्रिगेड के साथ मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में जुट गई। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन इससे पहले जानवरों की जलकर मौत हो गई, जबकि आग से हजारों रुपए का सामान जल कर राख हो गया। पुलिस घायल को अस्पताल भिजवाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक रामविलास की परचून की दुकान में आग लगी जो देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। बताया जा रहा है आग की चपेट में आकर परचून की दुकान में रखा सामान जल गया, जबकि रामचंद्र की 13 बकरियां जल गईं। मोहित की भैंस भी जल गई और किसाना पत्नी रामकिशन का गेहूं व भूंसा जलकर स्वाहा हो गया। वहीं आग बुझाने के लिए पहले ग्रामीणों ने भरसक प्रयास किया, लेकिन आग की लपट इतनी तेज थी कि उन्हें पीछे हटना पड़ा। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

56
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!