April 22, 2026 1:58 am

​सफीपुर: बाग में संदिग्ध हालत में मिली महिला की लाश, पुलिस जांच में जुटी

उन्नाव सफीपुर। (संवाददाता) सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब सफीपुर-मियागंज मार्ग पर स्थित निहालपुर गांव के पास एक आम के बाग में 55 वर्षीय महिला का शव पाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों और राहगीरों ने अविनाश नामक व्यक्ति के बाग में एक महिला का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका की शिनाख्त मोहल्ला बाकरगंज निवासी रामदुलारी (55 वर्ष), पत्नी कमलेश के रूप में की।

घटना की गंभीरता को देखते हुए मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे पुलिस अधीक्षक (SP) शैलेंद्र सिंह और सीओ सफीपुर सोनम सिंह फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए।

मृतका रामदुलारी के परिवार में उनके तीन बेटे—दिनेश, मिथिलेश, जीतू और दो बेटियां—नीतू (विवाहित) व खुशी हैं। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। स्थानीय चर्चाओं के अनुसार, मृतका कथित तौर पर नशे की आदी थी, हालांकि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

संचित शर्मा, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली सफीपुर ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

 

56
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!