April 22, 2026 1:59 am

लखनऊ: सपा में शामिल हुए कई दिग्गज, अखिलेश यादव ने छात्रों को बांटे लैपटॉप

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के लिए आज का दिन बहुत खास रहा। प्रवक्ता श्री राजकुमार भाटी के साथ आए माउंट एवरेस्ट सहित कई दुर्गम पर्वत मालाओं पर चढ़ाई कर विजय पाने वाले नौजवान श्री सागर कसाना के अलावा समाजवादी खेल प्रकोश्ठ के प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव श्री हसनउद्दीन सिद्दीकी के प्रसास से अन्तर्राष्ट्रीय तैराकी खिलाड़ी श्री उमेश प्रसाद, बालीवाल खिलाड़ी ओम प्रकाश पाण्डेय एवं श्री रजिवान आलम भवानीपुर, ताइक्वांडो खिलाड़ी सैफुर रहीम सिद्दीकी गोंडा सदर के साथ सर्वश्री रवि वर्मा, मोहम्मद अकरम उन्नाव प्रियंका सिंह, सतीष यादव, उपेन्द्र पाण्डेय, रवि वैसला बागपत, धर्मेन्द्र कुमार, नवीन भाटी, धर्मवीर खराणा, इंतेख्वाब अहमद, मो. अजीम खान, सतीश यादव, सतीश नारायण सिंह, हसीन, अजय सागर आदि ने भी समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली और श्री अखिलेश यादव से भेंटकर उनका आशीर्वाद लिया।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी।

समाजवादी सरकार में ही खेल खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिला। उनको हर तरह से मदद की गई। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का इकॉना स्टेडियम बनाया गया। भाजपा सरकार में खिलाड़ियों की उपेक्षा की गई है। जबकि समाजवादी सरकार में खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पर्याप्त सम्मानराशि दी गई थी। ओलंपिक विजेता को 6 करोड़ दिए गए थे। श्री अखिलेश यादव के समय खेल खिलाड़ियों को पर्याप्त सम्मान एवं मदद मिली थी। खेलकूद में वे बहुत रूचि लेते रहे है। कई नवोदित खिलाड़ियों को भी उन्होंने मदद दी। श्री सिद्दीकी ने एक टेनिसकोर्ट और बालीवाल कोर्ट बनवाने की अपील की।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में सिवाल खास जिला मेरठ के पोस्ट ग्रेजुएट व इंजीनियरिंग कर रहे छात्रों को लैपटॉप देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

मेरठ के श्री गौरव चौधरी ने लैपटॉप वितरण हेतु सिवाल खास मेरठ के सर्वश्री क्रिस मलिक पुत्र सुदीप ग्राम भदौड़ा, निशांत कुमार पुत्र वीर बहादुर ग्राम सतवई, शुभम पुत्र सतीश कुमार ग्राम चिंदौड़ी तथा समद सैफी पुत्र सलमुद्दीन सैफी के नामों का चयन किया था। इन नौजवानों ने श्री गौरव चौधरी के साथ श्री अखिलेश यादव से भेंट की थी और उनका आशीर्वाद लिया।

56
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!