August 8, 2026 2:59 am

चिनहट: क्रेडिट कार्ड का काम करने वाले युवक ने लगाई फांसी 

मटियारी गांव के आस्था नगर में हुई घटना का मामला 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। चिनहट क्षेत्र के मटियारी गांव के पास बसी आस्था नगर कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाले 26 वर्षीय आकर्ष मिश्रा ने फंदे से लटक कर जान दे दी। साथियों ने फंदे से उतारकर चंदन अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक आकर्ष मिश्रा ने यह कदम क्यों उठाया इसकी वजह साफ नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि इस मामले में गहनता से छानबीन की जा रही है।

इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि आकर्ष मिश्रा मूल रूप से बस्ती जिले के पैकोलिया थाना क्षेत्र स्थित बेलसर गांव का रहने वाला था। आकर्ष मिश्रा मटियारी गांव के पास बसी आस्था नगर कॉलोनी निवासी आलोक पांडेय के मकान में किराए पर रहकर एचडीएफसी में क्रिसेंट बिल्डिंग में सेल्स/क्रेडिट का काम करता था। बताया जा रहा है कि रोज की तरह मंगलवार रात खाना खाने के बाद आकर्ष मिश्रा कमरे में सो रहा था। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक बुधवार को उसके साथ काम करने वाले समीर सिंह, अनुराग तोमर, संदीप दुबे सहित अन्य साथी आकर्ष को बुलाने के लिए गए तो देखा कि फ्लैट बंद था। आवाज़ लगाई तो कमरे से कोई आहट न मिलने पर साथियों ने दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुए तो दंग रह गए। देखा कि आकर्ष का शव पंखे के कुंडे में दुपट्टे के सहारे लटक रहा था। साथियों ने उसे स्कूटी से चंदन अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर के मुताबिक मृतक के पिता राजेंद्र चंद्र मिश्रा को सूचना दे दी गई है। उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी ने बताया कि मामले की गहनता से जांच पड़ताल की गई, लेकिन जान देने की वजह साफ नहीं हो सकी।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!