चिनहट: लापता नाबालिग लड़की सकुशल बरामद, आरोपित गिरफ्तार
इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश
ए अहमद सौदागर लखनऊ। चिनहट क्षेत्र से लापता हुई नाबालिग लड़की को इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा की टीम ने बुधवार को सकुशल बरामद कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक 16 अप्रैल 2026 एक महिला लिखित तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग बेटी को डूडा कालोनी निवासी कृष्णा उर्फ प्रीतेश, मोनू व अन्य अज्ञात लोगों ने बहला-फुसलाकर कहीं भगा ले गए हैं। इंस्पेक्टर के मुताबिक इस सूचना पर पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही थी कि बुधवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि मुकदमे में नामजद आरोपी डूडा कालोनी निवासी कृष्णा उर्फ प्रीतेश खरे सेमरा गांव के पास मौजूद है और वह कहीं भागने की फिराक में है। इस सूचना पर उपनिरीक्षक विवेक मिश्रा टीम में शामिल कांस्टेबल मनीष कुमार व महिला कांस्टेबल हेमलता के साथ मौके पर पहुंचे और फरार चल रहे नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।




