August 8, 2026 3:00 am

हजरतगंज साइबर क्राइम सेल: बेटी की सूझबूझ से बची पिता की गाढ़ी कमाई

सेवानिवृत्त पंचायती राज अधिकारी हामिद मुस्तफा को साइबर ठगों ने लिया था अर्दब में 

समय रहते साइबर सेल टीम की बहादुरी से ठगों के नापाक इरादों पर फिरा पानी 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। सीतापुर रोड स्थित एन -3 शालीमार कोर्टयार्ड में रहने वाले पंचायती राज विभाग से सेवानिवृत्त अधिकारी हामिद मुस्तफा के मोबाइल फोन पर कॉल कर साइबर ठगों ने खुद को सीबीआई अफसर और आरबीआई का अधिकारी बताकर डिजिटल अरेस्ट करने का प्रयास किया, लेकिन उनकी बेटी हुमा मुस्तफा पिता को बेहाल देख इसकी सूचना हजरतगंज स्थित साइबर सेल में दी। मौके पर पहुंची साइबर क्राइम सेल टीम ने काउंसिल कर ठगी होने साठ लाख रुपए बचा लिया। रकम बचने के बाद डिजिटल अरेस्ट होने जा रहे हामिद मुस्तफा और उनकी बेटी हुमा मुस्तफा ने साइबर थाने की टीम का शुक्रिया अदा किया।

बताते चलें कि सीतापुर रोड स्थित एन – तीन शालीमार कोर्टयार्ड निवासी पंचायती राज विभाग से सेवानिवृत्त अधिकारी हामिद मुस्तफा परिवार के साथ रहते हैं। बताया जा रहा है कि आठ अप्रैल 2026 को उनके मोबाइल फोन पर एक अनजान शख्स की कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को सीबीआई और आरबीआई अफसर बताते हुए मानव तस्करी में लिप्त होने की बात कहकर धमकी दी और डरा-धमकाकर साठ लाख रुपए ट्रांसफर करवाने के लिए तैयार कर लिया। तभी पिता के माथे पर पसीना और परेशानी देख घर में मौजूद बेटी हुमा मुस्तफा भांप गई और आनन-फानन में इसकी सूचना साइबर सेल को दी। बताया जा रहा है डिजिटल अरेस्ट हुए हामिद मुस्तफा जालसाजों के खाते में साठ लाख रुपए ट्रांसफर करने जा रहे थे कि तभी साइबर सेल की टीम मौके पर पहुंच गई।

साइबर सेल ने काउंसिल कर उन्हें समझा-बुझाकर कहा डरो मत फोन करने वाला कोई अफसर नहीं बल्कि साइबर अपराधी थे। समय रहते साइबर सेल ने ठगी होने से बचा लिया।

इस मामले की सफलता मिलने पर पुलिस के आलाधिकारियों ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जिस तरह से सेवानिवृत्त अधिकारी हामिद मुस्तफा की बेटी हुमा मुस्तफा ने समय रहते साइबर सेल को जानकारी दी और पिता की गाढ़ी कमाई लूटने से बच गई। पुलिस अफसरों ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की कॉल आए तो इसकी सूचना 1930 पर संपर्क कर सुचित करें।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!