August 8, 2026 3:03 am

इटौंजा: स्कूल की छत काम करते समय मजदूर गिरा, मौत 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। इटौंजा थाना क्षेत्र में एक स्कूल की छत पर काम करते समय एक मजदूर की गिरने से मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची घायल को lअस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

इटौंजा क्षेत्र के सिरसा कमालपुर स्थित एक स्कूल में काम चल रहा था। बताया जा रहा है कि बीकेटी के अचरामऊ निवासी ठेकेदार आदिल सिद्दीकी काम करने के लिए अपने गांव के रहने वाले 30 वर्षीय दानिश को लाया था। ठेकेदार आदिल के इशारे पर दानिश स्कूल की छत पर काम कर रहा था कि इसी दौरान मजदूर दानिश छत से नीचे गिर पड़ा। यह माजरा देख सकूल प्रशासन ने स्कूली वैन से एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मृतक के घरवाले अगर तहरीर देते हैं तो उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!