April 24, 2026 4:20 pm

भ्रष्टाचार निवारण की बड़ी कार्रवाई: पांच हजार घूस लेते राजस्व लेखपाल गिरफ्तार 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। भ्रष्टाचार निवारण संगठन की बस्ती इकाई नें ट्रैप की कार्रवाई कर राजस्व लेखपाल को जनपद सिद्धार्थ नगर में पांच हजार घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निवारण संगठन की बस्ती इकाई से वसीउल्लाह निवासी ग्राम फरेन्दा पोस्ट करहिया गोसाई थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर नें शिकायत किया कि जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के एवज में उनसे अवैध धनराशि की मांग की जा रही है।इस शिकायत पर निरीक्षक राम अशीष यादव के नेतृत्व में भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम नें तहसील इटवा जनपद सिद्धार्थनगर से अरविन्द कुमार प्रभाकर राजस्व लेखपाल/आशुलिपिक उपजिलाधिकारी कार्यालय इटवा पुत्र राम केवल प्रसाद निवासी ग्राम भगवानपुर चौबे पोस्ट बलियवा जनपद देवरिया, हालपता राप्तीनगर फेज-4 थाना गुलहरिया जनपद गोरखपुर को पांच हजार रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

56
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!