August 8, 2026 4:49 am

दीक्षांत परेड आज, सभी तैयारियां पूरी

मुख्य अतिथि होंगे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, सुबह आठ बजे से शुरू होगा कार्यक्रम 

दीक्षांत परेड में प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों की दक्षता और अनुशासन का होगा प्रदर्शन 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ स्थित पुलिस परेड ग्राउंड, रिजर्व पुलिस लाइन में 26 अप्रैल 2026 को आयोजित होने जा रही दीक्षांत परेड को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम सुबह 8:00 बजे से शुरू होगा, जिसमें पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और प्रशिक्षु जवान मौजूद रहेंगे।कार्यक्रम की शुरुआत परेड कमांडर द्वारा परेड का चार्ज ग्रहण करने से होगी। इसके बाद पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट लखनऊ द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत और अभिवादन किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सुबह 8:25 बजे पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश का आगमन होगा, जिनका औपचारिक स्वागत किया जाएगा। इसके पश्चात मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन होगा और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा।दीक्षांत परेड के दौरान प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों की दक्षता और अनुशासन का प्रदर्शन किया जाएगा। मुख्य अतिथि परेड की सलामी लेंगे और निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को पुरस्कार भी वितरित किए जाएंगे। कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक द्वारा संबोधन और मुख्यमंत्री का प्रेरणादायक भाषण भी प्रस्तावित है।इस अवसर पर प्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य नए प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों को सेवा के लिए औपचारिक रूप से तैयार करना और उन्हें जिम्मेदारियों के प्रति प्रेरित करना है।पुलिस विभाग के अनुसार, कार्यक्रम को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और गरिमामय ढंग से संपन्न हो सके।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!