August 8, 2026 3:03 am

मुरादाबाद : भाई ने बहन को चाकू मारकर उतारा मौत के घाट, इलाके में फैली सनसनी

घरवाले एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए, तभी कलयुगी भाई ने दिया घटना को अंजाम 

जान लेने के बाद कातिल आराम से छत पर बैठा रहा 

पुलिस ने खूनी भाई को घटना में इस्तेमाल चाकू के साथ किया गिरफ्तार 

कुंदरकी थाना क्षेत्र में हुई घटना का मामला 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। सूबे में अपनों के हाथों अपनों का खून बहाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। यूपी के मुरादाबाद जिले के कुंदरकी क्षेत्र में एक कलयुगी भाई ने अपनी नाबालिग बहन की चाकू मारकर मौत की नींद सुला दिया। कातिल ने इस सनसनीखेज मामले को उस समय अंजाम दिया जब घरवाले रविवार की रात एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन शुरू घर में मौजूद खूनी खेल खेलने वाले कलयुगी भाई से पूछताछ की तो वह कुछ देर तक गुमराह किया, लेकिन पुलिसिया कार्रवाई के आगे घुटने टेक और अपना जुर्म इक़बाल करते कहा कि हां मैंने ही कत्ल किया है। पुलिस घटना में इस्तेमाल चाकू सहित हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक मुरादाबाद जिले के कुंदरकी थाना क्षेत्र स्थित फरैंदी गांव निवासी भारत सिंह सैनी अपने परिवार के साथ रहते हैं। वह एक निजी कंपनी में नौकरी कर परिवार का जीवन यापन करते हैं।

बताया जा रहा है कि भारत सिंह सैनी रविवार की अपनी पत्नी कुसुम, दो बेटियों और एक बेटे भोला के साथ मुरादाबाद में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे, जबकि घर पर उनका 30 वर्षीय बड़ा बेटा विक्की सैनी व 17 वर्षीय छोटी बेटी रीता थी।

रविवार की देर रात भारत सिंह परिवार के साथ घर पर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। देखा कि बेटी का खून से लथपथ शव कमरे में पड़ा और बड़ा बेटा मकान की छत पर बैठा था।

बताया जा रहा है कि घरवालों ने बड़े बेटे से पूछा तो बताया कि एक युवक आया और उसकी जान लेकर मौके से भाग निकला। उसकी विरोधाभासी बयान सुनकर भारत सिंह सैनी ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया।

खास बात यह है कि कातिल विक्की सैनी पहले पुलिस को खूब छकाया, लेकिन उसके बाद वह टूट गया और अपना जुर्म इक़बाल कर लिया। विक्की सैनी ने इस घटना को अंजाम क्यों दिया पुलिस गहनता से छानबीन कर रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!