किराए के कमरे में छिपाकर रखा था, तलाश रहे थे ग्राहक
ए अहमद सौदागर लखनऊ। कृष्णानगर पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल व ई-रिक्शा चोरों के गैंग का भंडाफोड़ किया है। पुलिस को इनकी निशानदेही पर चोरी दो मोटरसाइकिल, ई-रिक्शा, एक सीटी -100 मोटर के अलावा बिना नंबर की चेसिस बरामद हुई है।
इंस्पेक्टर कृष्णानगर की टीम मुखबिर की सूचना पर सोमवार को एक ऐसे गिरोह का राजफाश किया है जो घूम-घूमकर मोटरसाइकिल व ई-रिक्शा चोरी करते थे। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए दोनों आरोपितों ने पूछताछ में अपना नाम कानपुर व हाल पता पारा क्षेत्र स्थित हंस खेड़ा निवासी शैलेन्द्र व दुबग्गा क्षेत्र स्थित बेगरिया निवासी नितेश कुमार शाह बताया। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए दोनों आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं और इससे पहले भी राजधानी लखनऊ के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपितों ने पूछताछ में दो ई-रिक्शा व तीन मोटरसाइकिलें चोरी करने की बात स्वीकार किया है। यह भी बताया कि यह लोग मोटरसाइकिल व ई-रिक्शा चोरी कर किराए के मकान में छिपाकर रखते हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपितों ने उक्त वाहनों को कृष्णानगर, मोहन रोड, हरदोई व लालबाग से चोरी किए थे। इस गिरोह में कितने लोग और शामिल हैं इसके बारे में पुलिस जानकारी एकत्र कर रही है।




