ए अहमद सौदागर लखनऊ। नाबालिग लड़की को अगवा करने वाले नामजद आरोपी को इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा की टीम ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर देवा रोड स्थित नेडा मोड़ से गिरफ्तार कर लड़की को सकुशल बरामद कर लिया।
इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक 27 अप्रैल 2026 को वादी ने लिखित तहरीर देकर बताया कि उनकी नाबालिग बेटी को अमन रावत बहला-फुसलाकर कहीं भगा ले गया है। उन्होंने बताया कि इस सूचना पर पीड़ित की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी और लड़की को सकुशल बरामद करने के लिए उनकी टीम जुटी थी। इंस्पेक्टर चिनहट के नेतृत्व में उपनिरीक्षक धनंजय कुमार सिंह उपनिरीक्षक दिलीप कुमार व हेड कांस्टेबल राजकुमार के साथ मंगलवार को चेकिंग कर रहे थे कि इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि उपरोक्त मुकदमे में नामजद आरोपी चिनहट क्षेत्र के नौबस्ता कला निवासी अमन रावत लड़की को लेकर कहीं भागने की फिराक में है कि तभी मौके पर पहुंची पुलिस घेरेबंदी कर आरोपी को धरदबोचा। पुलिस आरोपी के चंगुल से नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।




