घरवालों ने हत्या कर कर शव फेंकें जाने का लगाया आरोप
ए अहमद सौदागर लखनऊ। कानपुर जिले के कैंट नई बस्ती गोला घाट निवासी मोनू (35) की हत्या कर पहचान छुपाने के लिए उसका चेहरा जला दिया गया। वह रविवार शाम घर से निकला और वापस नहीं लौटा। सोमवार सुबह उसका शव संदिग्ध हालात में शुक्लागंज के नरबीज पुर गांव में सड़क पर मिला। गंगा घाट पुलिस ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए उन्नाव भेजा। घटनास्थल और लगभग दस फीट दूर खाली प्लॉट में खून के छींटे मिलने के बाद परिजन ने हत्या का आरोप लगा तहरीर दी है। गंगा घाट पुलिस को सोमवार सुबह करीब दस बजे शव मिलने की सूचना मिली। उसका चेहरा जला और शरीर पर कई चोटों के निशान थे। पुलिस ने क्षेत्रीय लोगों से शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया।
इस बीच युवक के परिजन उसको खोजते हुए मरहला चौराहे पहुंचे और पुलिस से संपर्क किया। उन्होंने युवक की पहचान कानपुर कैंट थाना क्षेत्र के नई बस्ती गोला घाट निवासी मोनू के रूप में की। परिजनो के अनुसार उन्हें मोनू के दोस्त बाबा कुटी निवासी बापन पाल ने बताया कि मोनू रविवार शाम मिला था। उसने 30 हजार की जरूरत कह पत्नी का मांग टीका गिरवी रखने की बात कही थी। उसके मना करने पर मोनू की शुक्लागंज के चंपा पुरवा निवासी युवक से फोन पर बात हुई। बापन ने रात करीब 8:30 बजे उसे बाइक से मरहला चौराहा छोड़ा। वहीं परिजनों के मुताबिक कुछ देर तक मोनू का फोन बिजी रहने के बाद बंद हो गया। सोमवार को कैंट थाने में गुमशुदगी लिखाई गई। उन्होंने भाई की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। कहा कि पुलिस ने चेहरा जलने की बात कही है। फिलहाल इस मामले में एफआईआर दर्ज न होने पर गुस्साए परिजनों ने शुक्लागंज पुल के रास्ते को जाम कर दिया भीड़ इकट्ठा देख मौके पर डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता भी मौके पर पहुंचे और परिजनो समझाने का प्रयास किया और सफल रहे इस मामले में कैंट थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है




