लखनऊ। (संवाददाता) थाना-पीजीआई पुलिस नें महिला औऱ उसकी नाबालिग पुत्री के उत्पीड़न करने वाले एक आरोपी मनोज कुमार श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया है।पकड़े गये आरोपी पीड़िता की नाबालिग पुत्री के साथ अश्लील हरकतें एवं छेड़छाड़ करता था।विरोध करने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर प्रताड़ित किया था।
आरोपी नें पीड़िता के जेवरात एवं अन्य सामान अपने कब्जे में रखकर उसे घर से निकाल दिया था। पीड़िता नें बुधवार को इसको लेकर थाना पीजीआई पर लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया था कि आरोपी मनोज श्रीवास्तव पहली पत्नी के होते हुए दबाव बनाकर दूसरी शादी किया था। यही नही उसकी 14 वर्ष की पुत्री के साथ अश्लील हरकते करता था। पीड़िता की अनुपस्थिति मे पुत्री से जबरजस्ती शारीरिक सम्बन्ध बनाने का प्रयास भी किया था। इसके अलावा नहाते समय उसकी पुत्री का चोरी छिपे विडियो बनाया। इसके अलावा आरोपी नें महिला व उसकी पुत्री के साथ मारपीट कर पैसे भी छीन लिये। जिसको लेकर मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिये पुलिस उपायुक्त दक्षिणी के निर्देश पर टीम गठित की गयीं ।आरोपी मनोज कुमार श्रीवास्तव पुत्र स्व0 राजेन्द्र लाल श्रीवास्तव निवासी खरगापुर, गोमती नगर, लखनऊ को गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर ट्रामा सेन्टर चौराहा थाना पीजीआई से गिरफ्तार कर पुलिस उससे कड़ी पूछताछ कर रही है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की दूसरी शादी हुई थी तथा पहली पत्नी से तलाक नही हुआ है जो यह दूसरी पत्नी है उसके पूर्व के पति से 14 वर्ष की पुत्री है जो इसके साथ ही रहती है जिसके द्वारा लगाये गये आरोपो के कारण इसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।




