लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी के पश्चिमी के नाका थाना क्षेत्र की पुलिस नें चारबाग मेट्रो स्टेशन से अवैध तमंचे के साथ एक आरोपी वेदांग अग्निहोत्री को गिरफ्तार किया। उसके पास से चेकिंग के दौरान अवैध असलहा बरामद किया है। पुलिस नें यह कार्रवाई स्कैनर मशीन में संदिग्ध वस्तु दिखाई देने पर की है।पुलिस आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
पुलिस के मुताबिक गुरुवार को चारबाग मेट्रो स्टेशन के अंदर स्कैनर मशीन से चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति के पास अवैध असलहा होने की जानकारी मिली। इस पर थाना नाका हिण्डोला पुलिस नें आरोपी वेदांग अग्निहोत्री निवासी महेश गली जनपद हरदोई, हाल पता सतरिक रोड चिनहट थाना बीबीडी को चारबाग मेट्रो स्टेशन से गिरफ्तार किया।तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अदद अवैध देशी तमंचा बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना नाका हिण्डोला पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।




