August 8, 2026 3:43 am

औरास में भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली महिला सशक्तिकरण पदयात्रा   

औरास उन्नाव। (संवाददाता) मण्डल औरास में ब्रहस्पति वार को भाजपा महिला मोर्चा की ओर से “महिला सशक्तिकरण” और “जन आक्रोश पदयात्रा” निकाली गई। पदयात्रा का नेतृत्व जिला मंत्री सविता रावत और मंडल अध्यक्ष सरोज सिंह व मण्डल उपाध्यक्ष प्रदीप दीक्षित ने किया।

पदयात्रा ब्लॉक सभागार से शुरू होकर नगर पंचायत कार्यालय पर समाप्त हुई।

पदयात्रा में शामिल महिलाओं ने हाथों में पट्टियां लेकर नारे लगाए। फूल नहीं चिंगारी है हम भारत की नारी हैं “विकसित भारत की पहचान, नारी का हो सशक्त स्थान” और “नारी को मिलेगा अधिकार, पंचायत से पार्लियामेंट तक”। इस मौके पर गुड्डी,निर्मला सन्तोष कुमारी कुशमा समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।इस अवसर पर बीरेंद्र सिंह जितेंद्र दीक्षित,नीरज शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!