घटना में इस्तेमाल लाइसेंसी रायफल, दो जिंदा कारतूस व दो खोखा कारतूस बरामद
ए अहमद सौदागर लखनऊ। तीन दिन पहले गोसाईगंज थाना क्षेत्र स्थित रसूलपुर आशिक अली गांव में तिलक समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग कर एक युवक को घायल करने वाले दो रंगबाज को इंस्पेक्टर गोसाईगंज की टीम ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को इनके पास से एक लाइसेंसी रायफल, दो जिंदा कारतूस व दो खोखा कारतूस बरामद हुए हैं।
तमाम कोशिशों के बावजूद राजधानी लखनऊ में हर्ष फायरिंग किए जाने का सिलसिला थम नहीं रहा है।
तीन दिन पहले यानी 30 अप्रैल 2026 को गोसाईगंज थाना क्षेत्र स्थित रसूलपुर आशिक अली गांव में तिलक समारोह था। इस दौरान दूरदराज से आए मेहमानों की मेहमाननवाजी चल रही थी तभी समारोह में शामिल हुए दो रंगबाज झूठी शान दिखाते हुए ताबड़तोड़ हर्ष फायरिंग झोंकनी शुरू कर दी। वहां पर मौजूद उपरोक्त निवासी पुनवासी ने मना किया तो उनके बेटे सुजीत कुमार के साथ गाली-गलौच और मारपीट करने पर अमादा हो गए। तभी अपना दबदबा कायम रखने वाले बंटी व दीपक मिश्रा ने ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी। बंदूक से निकली गोली सुजीत के दाहिने पैर में जा धंसी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मामले में पुनवासी की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी। इंस्पेक्टर गोसाईगंज की टीम ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर हर्ष फायरिंग कर युवक को घायल करने वाले सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र स्थित कटरा बक्कास निवासी बंटी पुत्र विजय व सीतापुर जिले के हरगांव थाना क्षेत्र स्थित सरैया गांव निवासी दीपक मिश्रा पुत्र रमेश चंद्र मिश्रा गंगा गंज के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए दीपक ने पूछताछ में बताया कि दीपक ने अपनी लाइसेंसी रायफल से एक राउंड फायरिंग करने के बाद अपने साथी बंटी को रामफल थमा दिया। तभी बेखौफ बंटी फायरिंग झोंकनी शुरू कर दी और गोली वहां पर मौजूद सुजीत कुमार के दाहिने पैर में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली चलते ही तिलक समारोह में शामिल हुए मेहमानों में हड़कंप मच गया। पुलिस दोनों नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर घटना में इस्तेमाल रायफल बरामद कर लिया।




