August 8, 2026 2:56 am

सुशांत गोल्फ सिटी: जमीन हड़पने के लिए अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग करने वाले गिरोह का राजफाश

एक महिला सहित दो गिरफ्तार

ए अहमद सौदागर लखनऊ। गोसाईगंज क्षेत्र स्थित मोहारी कला निवासी हरिओम शिव वनमाली की जमीन हड़पने के लिए शराब पिलाकर उसकी अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने वाले गिरोह का खुलासा कर सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

बताते चलें कि एक मई 2026 को गोसाईगंज क्षेत्र स्थित मोहारी कला गांव निवासी रीता सैनी ने लिखित तहरीर देकर बताया कि उनके पति हरिओम शिव वनमाली को निलमथा निवासी सुनील शुक्ला, गोसाईगंज के मोहारी कला गांव निवासी राजू , सुशांत गोल्फ सिटी के सरयू इनक्लेव निवासी आकांक्षा पांडेय व मोहारी कला गांव निवासी नरेंद्र कुमार ने मिलकर अपनी फार्च्यूनर वाहन में लेकर ले गए और शराब ठेके पर शराब पिलाकर पूरे दिन वाहन में बैठाकर घूमाते और शाम ढलते ही हरिओम शिव वनमाली सैनिक गेस्ट हाउस में ले जाकर अश्लील वीडियो और फुटेज आकांक्षा पांडेय के साथ बनाने के बाद वहां छोड़कर भाग निकले थे।

दूसरे दिन होश आने पर घर जाने के लिए गेस्ट हाउस से निकला कि तभी आकांक्षा पांडेय और उसके सहयोगियों ने बलात्कार के मामले में फंसाने की धमकी दी। पीड़ित महिला रीता सैनी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने शनिवार को पटेल नगर नीलमथा निवासी सुनील शुक्ला व सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र स्थित सरयू इनक्लेव निवासी आकांक्षा पांडेय को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक इस घटना में शामिल राजू व नरेन्द्र कुमार सहित तीन लोगों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए दोनों आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि यह लोग शुभ मंगलम इन्फ्रा के नाम से मोहारी कला गांव में प्रापर्टी डीलिंग की साइट चलती है और उसी गांव में हरिओम की जमीन है, जिसे हड़पने के लिए योजना के तहत इस घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार किया है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!