मां ने घटना के पीछे प्रेमिका की साजिश बताया
ए अहमद सौदागर लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी के अहिमामऊ में पुलिस मुख्यालय के बाबू सतेन्द्र कुमार की मौत को पुलिस भले ही खुदकुशी मान रही हो, लेकिन उसकी मां घटना के पीछे बड़ी साज़िश मान रहीं हैं। उनका कहना है कि उनका बेटा खुदकुशी नहीं कर सकता। वह एक युवती के उकसाने पर यह कदम उठाया।
मूल रूप से फतेहपुर जिले के तापेश्वर नगर निवासी 34 वर्षीय सतेन्द्र कुमार सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र स्थित अहिमामऊ गांव में किराए के मकान में रहते थे। सतेन्द्र पुलिस मुख्यालय में बाबू के पद पर कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि 30 अप्रैल 2026 को उसके मित्र ने फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई थी। वह कमरे पर गया तो कमरे का दरवाजा भीतर से बंद था और कई आवाज देने पर कोई आहट न मिलने पर इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़वा कर भीतर दाखिल हुई तो देखा कि सतेन्द्र कुमार का शव फांसी के फंदे से लटक रहा था। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला था, जिसमें लिखा था कि संसार के दुख झेलते झेलते मैं परेशान हो गया हूं और अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को ठहराते हुए किसी को परेशान न करने की बात लिखी थी।
वहीं मृतक सतेन्द्र कुमार की मां का आरोप है कि उनका बेटा खुदकुशी नहीं कर सकता वह एक युवती के उकसाने पर जान दी है। इस मामले में इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी राजीव रंजन उपाध्याय का कहना है कि मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। वहीं मृतका की मां सुखरानी ने एक युवती, उसके पिता व भाई के खिलाफ प्रताड़ित करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।




