August 8, 2026 2:56 am

ठाकुरगंज: संदिग्ध हालात में एक युवक की मौत, शव डिवाइडर पर मिला, हत्या की आंशका

पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार 

रिंग रोड पक्का बाग के पास हुई घटना का मामला, शिनाख्त के लिए प्रयास में जुटी है पुलिस 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के रिंग रोड पर पक्का बाग स्थित डिवाइडर पर एक युवक का शव पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की दशा देख लग रहा है कि युवक किसी अनहोनी का शिकार हुआ है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन कर आसपास में रहने वाले लोगों को बुलाकर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि मौत कैसे हुई है।

इंस्पेक्टर ठाकुरगंज के मुताबिक शुक्रवार को रिंग रोड पर पक्का बाग स्थित डिवाइडर पर करीब 30 वर्षीय एक युवक का शव मिला है। आसपास के लोग युवक की हत्या कर शव यहां फेंकें जाने की आंशका जता रहे हैं। इंस्पेक्टर का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि मौत कैसे हुई है। पुलिस के मुताबिक मृतक का हुलिया मजबूत जिस्म, आंख, कान, नाक औसत व कद 5.7 फूट। शरीर पर काले रंग की टीशर्ट, काला लोअर थी। इस मामले में शव की पहचान कराने के लिए पुलिस आसपास के जिलों के थानों में सूचना देने के साथ राजधानी लखनऊ में रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व प्रमुख चौराहों पर तस्वीर लगाते हुए लोगों से अपील कर कहा कि जिस किसी को कोई जानकारी मिलती है तो इस सीयूजी नंबर 9454403872, 8299473459 पर सूचना देने का कष्ट करें।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!