August 8, 2026 4:51 am

कृष्णानगर: घर में घुसकर की फायरिंग, दो हमलावर गिरफ्तार 

कानपुर रोड एलडीए कॉलोनी में हुई घटना का मामला 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। कृष्णानगर थाना क्षेत्र के कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी रीना यादव के घर में घुसकर मारपीट करने तथा फायरिंग झोंकने वाले दो नामजद हमलावरों को इंस्पेक्टर कृष्णानगर की टीम ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर धरदबोचा।

मामला पुरानी रंजिश को लेकर उपजे विवाद का है। कृष्णानगर थाना क्षेत्र के कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी में रहने वाली रीना यादव पत्नी करन सिंह यादव ने एक अप्रैल 2026 को थाने पर लिखित तहरीर देकर बताया कि काकोरी क्षेत्र स्थित अजीत खेड़ा गांव निवासी मनीष यादव व उपरोक्त निवासी जीतू यादव अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उनके घर पर धावा बोल दिया। आरोप है कि विरोध करने पर हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने के अलावा उनकी कार में तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। यही नहीं हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग भी झोंकी।

इस मामले में पीड़िता रीना यादव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने रविवार को नामजद आरोपी मनीष यादव व जीतू यादव को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर कृष्णानगर के मुताबिक पकड़े गए दोनों आरोपित मनीष यादव ने पूछताछ में बताया कि बीते 29 अप्रैल 2026 को वे अपने साथी जीतू यादव व अन्य साथियों के साथ एक शादी समारोह शामिल होने गए थे और पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी रंजिश के चलते घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार किया है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!