August 8, 2026 2:59 am

पारा: बेकाबू अज्ञात वाहन के चालक ने बाइक सवार मैकेनिक को कुचला, मौत 

आगरा एक्सप्रेसवे जीरो प्वॉइंट के पास हुई घटना का मामला

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र के मोहान रोड स्थित आगरा एक्सप्रेसवे जीरो प्वॉइंट के शनिवार देर रात तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन के चालक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए और युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक काकोरी थाना क्षेत्र स्थित भलिया गांव निवासी जितेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि उनका छोटा भाई 19 वर्षीय रोहित कुमार मोटर मैकेनिक था। जितेन्द्र कुमार ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे रोहित कुमार पारा क्षेत्र स्थित आरपी आटो सर्विस सेंटर से अपनी मोटरसाइकिल यूपी 32 जीई 0895 से वापस घर लौट रहा था कि जैसे ही वह आगरा एक्सप्रेसवे जीरो प्वॉइंट पर पहुंचा कि तेज अज्ञात वाहन के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात चालक की तलाश की जा रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!