August 8, 2026 3:42 am

मलिहाबाद: स्वामी जी के जन्मोत्सव पर भटपुरवा धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, भव्य मेला और भंडारे का आयोजन

मलिहाबाद, लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के थाना रहीमाबाद क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भटपुरवा में रविवार को स्वामी जी के जन्म महोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य मेले और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के कोने-कोने से हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए धाम परिसर में विशेष इंतजाम किए गए थे। आवास व भोजन: दूर-दराज से आए भक्तों के लिए रात्रि विश्राम, शुद्ध पेयजल, बिजली और पुड़ी-खीर के भंडारे की व्यवस्था की गई।

मनोरंजन व बाजार: बच्चों के लिए झूला और खिलौनों की दुकानें आकर्षण का केंद्र रहीं। साथ ही चाट-चौमीन, मिठाई और विभिन्न प्रकार की दुकानों से मेला गुलजार रहा।

संत का संदेश: “नशा और मांसाहार का त्याग करें”

धाम के संत ने भक्तों को संबोधित करते हुए गुरु की महिमा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा— “सत्य दीप नौ खंड में गुरु से बड़ा ना कोय, कर्ता करे ना कर सके गुरु करे सो होय।” संत ने भक्तों को जीवन के अनमोल सूत्र दिए सत्य का पालन: हमेशा सत्य बोलें और नेक मार्ग पर चलें। नशीले पदार्थों का त्याग करें, क्योंकि ये शरीर को खोखला कर देते हैं। किसी भी जीव-जंतु की हत्या न करें और न ही मांस का भक्षण करें। यदि कहीं जीव हत्या हो रही हो, तो उसे रोकना हर मनुष्य का कर्तव्य है।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पवन शर्मा ने बताया कि स्वामी जी का जन्म सन 1827, दिन मंगलवार को इसी ग्राम भटपुरवा में हुआ था। तभी से यहाँ प्रति माह अमावस्या को मेला लगता है। जिन भक्तों की मुरादें पूरी होती हैं, वे यहाँ आकर भंडारे का आयोजन करते हैं। हजारों की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!