इस गोरखधंधे में लिप्त पांच तस्कर गिरफ्तार, दो किलो अवैध आर्गेनिक गांजा, पांच किलो अवैध गांजा, आठ मोबाइल व एक स्कार्पियो बरामद
ए अहमद सौदागर लखनऊ। हुसैनगंज पुलिस ने चारबाग मंदिर के पास से बुधवार को चेकिंग के दौरान अवैध मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को इनके पास से दो किलो 700 ग्राम अवैध आर्गेनिक गांजा, पांच किलो अवैध गांजा, आठ मोबाइल फोन व एक स्कार्पियो बरामद हुई है। बताया जा रहा है इस गिरोह में शामिल एक तस्कर बैंकाक थाइलैंड में रहता और चार अप्रैल 2026 को लखनऊ हवाई जहाज से योजना के तहत इस गोरखधंधे को अंजाम देने की फिराक में था।
इंस्पेक्टर हुसैनगंज शिवमंगल सिंह के मुताबिक पकड़े गए आरोपितों ने पूछताछ में अपना नाम कासगंज गोरखपुर निवासी प्रियांशु तिवारी, गोला गोरखपुर निवासी राहुल शर्मा, कढी मैसाना गुजरात निवासी ब्रजेश राठौर, कोलहरिया गोरखपुर निवासी रविकांत त्रिपाठी व कुरवाबाजार गोरखपुर निवासी दीपक त्यागी बताया। बताया जा रहा है कि इस गोरखधंधे को अंजाम देने वाला शातिर किस्म का तस्कर है और वह बैंकाक थाईलैंड से आकर लखनऊ में किसी महंगे होटल में ठहरा था। इंस्पेक्टर हुसैनगंज शिवमंगल सिंह ने बताया कि आरोपित रविकांत अपने जिले से स्कार्पियो से आकर अन्य आरोपियों को बुलाया और दीपक त्यागी के हाथों अवैध मादक पदार्थ थमाकर कहा कि इसे देश की राजधानी दिल्ली में ले जाकर बेचें कि इसी दौरान इंस्पेक्टर हुसैनगंज की टीम ने स्कार्पियो सहित पांच तस्करों को धरदबोचा। पुलिस को इनके पास से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ (गांजा) बरामद हुई है।




