August 8, 2026 2:55 am

रिजर्व पुलिस लाइन्स लखनऊ की हकीकत: ड्यूटी के लिए पुलिस लाइन में तैनात पुलिसकर्मी से जिम्मेदार अफसर लेते हैं प्रतिमाह रिश्वत 

आरक्षी सुनील कुमार शुक्ला ने भ्रष्टचारियों की खोली पोल 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही मचा पुलिस महकमे में हड़कंप 

एडीसीपी राजेश यादव कर रहे मामले की जांच 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। थानों या फिर पुलिस लाइन में तैनात पुलिसकर्मियों के कंधों पर अपराध और अपराधियों को पकड़ने तथा उनपर नकेल कसने की जिम्मेदारी होती है। वह मेहनत व लगन के साथ बखूबी अपने कर्तव्यों का पालन करते हैं और और साथ ही अपने अफसरों का फरमान भी समय-समय पर पूरा करने के लिए मुस्तैद रहते हैं। इसके बावजूद भी इसी विभाग में तैनात कुछ जिम्मेदार पुलिस अफसर अपने मातहतों को प्रताड़ित करने से नहीं चूक रहे हैं। कहीं पर ड्यूटी लगाने के नाम पर उनकी गाढ़ी कमाई ऐंठी जा रही है तो कहीं पर किसी न किसी बात को लेकर उन्हें तरह-तरह की यातनाएं दी जा रही है।

ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया तो मानो पुलिस महकमे के आलाधिकारियों को सांप सूंघ गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो में लखनऊ रिजर्व पुलिस लाइन्स में तैनात आरक्षी सुनील कुमार शुक्ला ने अपनी दर्द बयां की तो हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए कि अरे… यहां पर भी रिश्वत चलती है। जारी हुई वीडियो में आरक्षी ने कहा कि लखनऊ पुलिस लाइन में ड्यूटी लगाने के नाम उनसे और उनके सहयोगियों से प्रतिमाह दो हजार रुपए जमा कराया जाता है। आरोप है इस अवैध रकम सिर्फ आर आई तक नहीं कुछ जिम्मेदार पुलिस अफसरों के बीच बंदरबांट किया जाता है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो ने सिर्फ पुलिस महकमे की नहीं बल्कि हर किसी को सोचने के लिए मजबूर कर दिया। वायरल हुई वीडियो में आरक्षी सुनील कुमार शुक्ला सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंसाफ की गुहार लगाई है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!