ए अहमद सौदागर लखनऊ।भ्रष्टाचार निवारण संगठन की बरेली इकाई नें डीजीपी के निर्देश पर ट्रैप की कार्रवाई कर मुकदमा निस्तारित करने की एवज में घूस लेते उप निरीक्षक विमल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, भ्रष्टाचार निवारण संगठन उ0प्र0 की बरेली इकाई से ऐंजिला मैसी निवासी असलम कॉलोनी थाना इज्जतनगर जनपद बरेली नें शिकायत किया कि उसके विरूद्ध दर्ज मुकदमे के निस्तारण के एवज में अवैध धनराशि की मांग की जा रही है। इस शिकायत पर निरीक्षक जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में टीम नें बैरियर-2 पुलिस चौकी से उप निरीक्षक विमल सिंह चौहान थाना इज्जतनगर बरेली पुत्र स्व0 कमलेश सिंह चौहान निवासी ग्राम पिपरसण्ड थाना सरोजनी नगर कमिश्नरेट लखनऊ को दस हजार रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।




