मलिहाबाद, लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के विकासखंड मलिहाबाद की ग्राम पंचायत जिदौर इन दिनों चर्चा का केंद्र बनी हुई है। पिछले कुछ समय से ग्राम पंचायत सदस्यों और सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा विकास कार्यों में अनियमितता की लिखित शिकायतें की जा रही थीं। इन शिकायतों और आरोपों के बीच वर्तमान ग्राम प्रधान सतीश गोस्वामी ने धरातल पर उतरे कार्यों का ब्यौरा देते हुए अपनी स्थिति स्पष्ट की है।
जलभराव से मुक्ति और नए निर्माण
ग्राम प्रधान सतीश गोस्वामी ने बताया कि जिदौर में लंबे समय से घरों का गंदा पानी सड़कों पर भरने की समस्या बनी हुई थी, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। पूर्व में बरसात के पानी की निकासी के लिए कोई समुचित व्यवस्था नहीं थी। इसी समस्या को देखते हुए:
जिदौर: वर्तमान में 300 मीटर लंबे नाले का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।
बंजारन खेड़ा: बरसात के पानी की निकासी के लिए नए नाले का निर्माण कराया गया है।
अन्य ग्रामों में हुआ कायाकल्प
विकास की यह लहर केवल जिदौर तक सीमित नहीं है, बल्कि आसपास के कई मजरों में भी बुनियादी ढांचे को मजबूत किया गया है।बाकी नगर: बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए ‘आंगनबाड़ी केंद्र’ के भवन का निर्माण कराया गया। सड़कों को बेहतर बनाने के लिए इंटरलॉकिंग का कार्य संपन्न हुआ।
आरसीसी रोड का जाल: ग्राम गाडियां खेड़ा, शेर नगर, लालू हार, रहीमाबाद और श्रीनगर में आरसीसी रोड का निर्माण कर आवागमन सुगम बनाया गया है।
ग्रामीणों ने जताया आभार
तमाम शिकायतों और विवादों के उलट, इन विकास कार्यों से लाभान्वित होने वाले सैकड़ों ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। जलभराव की समस्या खत्म होने और पक्की सड़कें बनने से गांव वासियों के चेहरे खिल उठे हैं। स्थानीय लोगों ने ग्राम प्रधान के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया और धन्यवाद दिया।




