August 8, 2026 3:00 am

सुशांत गोल्फ सिटी के बाद अब बिजनौर क्षेत्र में सफाईकर्मी की हत्या 

अशरफ नगर के पास झील के किनारे खाली प्लाट में खून से लथपथ पड़ा मिला शव 

किसी भारी वस्तु से वारकर हुई हत्या का मामला, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। राजधानी लखनऊ में हत्या कर शव फेंकें जाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर सचिन यादव हत्या का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि अब बिजनौर थाना क्षेत्र में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर बदमाशों ने पुलिस को खुली चुनौती दे डाली। शनिवार को उसका खून से लथपथ शव अशरफ नगर गांव के बाहर झील के किनारे स्थित एक खाली प्लाट में पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस उपायुक्त दक्षिणी अमित कुमार आनंद सहित कई पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम के साथ छानबीन की। पुलिस उपायुक्त दक्षिणी अमित कुमार आनंद के मुताबिक जांच पड़ताल के बाद मृतक की पहचान बिजनौर थाना क्षेत्र स्थित अशरफ नगर गांव निवासी सूरज गौतम पुत्र रमेश गौतम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है सूरज के शरीर पर कई जगह गहरे घाव के निशान मिले हैं, इससे आंशका जताई जा रही है कि हत्यारों ने पीट-पीटकर मौत की नींद सुलाने के बाद भाग निकले। पुलिस पुरानी रंजिश सहित कई बिंदुओं पर गहनता से छानबीन कर कातिलों की तलाश शुरू कर दी है।

बिजनौर थाना क्षेत्र के अशरफ नगर गांव के बाहर झील किनारे स्थित एक खाली प्लाट में शनिवार को एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना पर भीड़ जमा हो गई। जानकारी मिलते ही पुलिस उपायुक्त दक्षिणी अमित कुमार आनंद व इंस्पेक्टर बिजनौर सहित कई पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम के साथ छानबीन की। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही थी कि अशरफ नगर गांव निवासी रमेश गौतम मौके पर पहुंचे और शव की पहचान अपने बेटे सूरज गौतम के रूप में की। सूरज गौतम के शरीर पर कई जगह गहरे घाव के निशान मिले हैं, इससे आंशका जताई जा रही है कि हत्यारों ने बुलाया फिर पीट-पीटकर मौत की नींद सुला दिया। जांच पड़ताल में जुटे पुलिस उपायुक्त दक्षिणी अमित कुमार आनंद का कहना है कि इससे इन्कार नहीं किया जा सकता, लिहाजा कई बिंदुओं पर गहनता से छानबीन की जा रही है। उन्होंने बताया कि मृतक सूरज गौतम पीजीआई अस्पताल में संविदा पर सफाईकर्मी के पद पर कार्यरत था और अभी शादी नहीं हुई थी। बताया जा रहा है कि पुलिस घरवालों से जानकारी ली, लेकिन वह कुछ भी बता नहीं पा रहे हैं कि उनके बेटे की जान किसने और क्यों ली। पुलिस पुरानी रंजिश सहित कई बिंदुओं पर गहनता से पड़ताल कर रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!