August 8, 2026 3:56 am

लखनऊ: जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण पर भव्य संगोष्ठी का आयोजन, विशेषज्ञों ने साझा किए प्रभावी पैरवी के गुर

लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के होटल डैमसन प्लम में भारतीय सनदी लेखाकार संस्थान (ICAI) की लखनऊ शाखा और उत्तर प्रदेश जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण अधिवक्ता संघ के संयुक्त तत्वावधान में “जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों—आगरा, बरेली, अयोध्या, कानपुर, वाराणसी और प्रयागराज—से आए 200 से अधिक सनदी लेखाकारों (सीए), अधिवक्ताओं, लागत लेखाकारों, जीएसटी विशेषज्ञों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

न्यायाधिकरण की कार्यप्रणाली पर विशेष जोर

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. संजय कुमार चांधरियावी (माननीय उपाध्यक्ष, जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण, उत्तर प्रदेश) ने दीप प्रज्वलित कर सत्र की शुरुआत की। अपने संबोधन में उन्होंने न्यायाधिकरण की कार्यप्रणाली को स्पष्ट करते हुए कहा कि पेशेवरों के लिए प्रभावी पैरवी और गहन तैयारी सफलता की कुंजी है। उन्होंने कानूनी बारीकियों और न्यायाधिकरण के समक्ष प्रस्तुतीकरण के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

संगोष्ठी में जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण (GSTAT) लखनऊ पीठ के कई माननीय सदस्यों ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की, जिनमें शामिल थे, श्री संतोष कुमार श्रीवास्तव व श्री नरेंद्र कुमार (न्यायिक सदस्य), श्री आलोक चोपड़ा (तकनीकी सदस्य – केंद्र), श्री अरविंद कुमार (तकनीकी सदस्य – राज्य), इसके अतिरिक्त, न्यायाधिकरण के संयुक्त कुलसचिव, सहायक कुलसचिव सहित अन्य अधिकारी भी चर्चा में उपस्थित रहे।

तकनीकी सत्र और व्यावहारिक मार्गदर्शन

विषय विशेषज्ञों सीए अविनाश पोद्दार और अधिवक्ता बी. एल. नरसिम्हन ने तकनीकी सत्रों का संचालन किया। उन्होंने ‘अपीलीय प्रक्रियाओं’, ‘अपील का प्रारूप तैयार करने’ और ‘मुकदमेबाजी की रणनीति’ जैसे जटिल विषयों पर व्यावहारिक समाधान दिए। संस्थान की केंद्रीय परिषद के सदस्य सीए संजीव सिंघल ने भी अपने प्रेरणादायी विचारों से प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

आयोजन समिति का नेतृत्व

कार्यक्रम का कुशल नेतृत्व  (ICAI) लखनऊ शाखा: सीए अश्वनी जायसवाल (अध्यक्ष), सीए आशीष गुप्ता (सचिव), सीए ऋषभ मिश्रा (उपाध्यक्ष) और सीए प्रियंका गर्ग (अध्यक्ष, कराधान समिति), अधिवक्ता संघ: श्री कुमार सौरव (अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण अधिवक्ता संघ) एवं श्री नमन तिवारी (सचिव) द्वारा किया गया।

“यह संगोष्ठी न केवल ज्ञानवर्धक रही, बल्कि इसने कर विवादों और अपीलीय कार्यप्रणाली के क्षेत्र में काम कर रहे पेशेवरों को एक साझा मंच प्रदान किया, जहाँ वे भविष्य की चुनौतियों और कानूनी प्रक्रियाओं को बेहतर ढंग से समझ सके।”

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!