August 8, 2026 2:56 am

रिजर्व पुलिस लाइन्स में एक दिवसीय ई-साक्ष्य ऐप का विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध अपर्णा कुमार, संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था बबलू कुमार, पुलिस उपायुक्त अमित कुमावत के मार्गदर्शन में शनिवार को रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित गोष्ठी सदन में एक दिवसीय ई-साक्ष्य ऐप के संबंध में एक विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

महानगर क्षेत्र के रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित गोष्ठी सदन में शनिवार को संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध अपर्णा कुमार व महिला अपराध ट्रेनिंग सेल सौम्या पांडेय ने ई-साक्ष्य ऐप के बारे में अहम जानकारी दी। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य थाना स्तर पर तैनात अतिरिक्त एवं वरिष्ठ उपनिरीक्षक कंप्यूटर आपरेटर तथा सीसीटीएनएस कर्मियों को डिजिटल के बारे में अहम जानकारी देना।

इस प्रशिक्षण कार्यशाला में कुल 108 प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम के प्रशिक्षण सत्र अवनीश कुमार त्रिपाठी और भूपेंद्र प्रताप सिंह कंप्यूटर आपरेटर व सीसीटीएनएस सेल द्वारा संचालित किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों की ख्वाहिशों का समाधान करते हुए उन्हें ऐप के व्यवहारिक उपयोग से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई गई।

इसके अलावा कमिश्नरेट लखनऊ द्वारा भविष्य में भी तकनीकी दक्षता बढ़ाने के इस तरह का प्रशिक्षण कार्यशालाओं का नियमित आयोजन किया जाएगा। साथ ही साइबर अपराध, डिजिटल फोरेंसिक, सीसीटीएनएस, ऑनलाइन विवेचना एवं अन्य तकनीकी विषयों पर चरणबद्ध प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाने की कार्ययोजना है।

इस मामले में संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था बबलू कुमार ने बताया कि उक्त प्रशिक्षण कार्यशाला पुलिस कर्मियों की तकनीकी क्षमता वृद्धि डिजिटल विवेचना प्रणाली को और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण सिद्ध हुई। उन्होंने कहा कि ई-साक्ष्य ऐप के प्रभावी उपयोग से साक्ष्य संकलन एवं विवेचना प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित, पारदर्शी एवं सुदृढ़ होगी ताकि न्यायिक प्रक्रिया को भी गति हासिल होगी।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!