August 8, 2026 2:55 am

मलिहाबाद: सुशांत गोल्फ सिटी और बिजनौर के बाद अब मलिहाबाद में सेल्समैन की बेरहमी से हत्या 

इलाके में फैली सनसनी, नामजद रिपोर्ट दर्ज, कातिल गिरफ्तार 

ढ़ेडेमऊ गांव में हुई घटना का मामला 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। राजधानी लखनऊ में हत्या किए जाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र हिस्ट्रीशीटर सचिन यादव व बिजनौर इलाके में सफाईकर्मी सूरज गौतम की हुई हत्या का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि अब मलिहाबाद थाना क्षेत्र स्थित ढ़ेडेमऊ गांव में सोमवार सुबह उस समय अचानक हड़कंप मच गया जब मामूली कहासुनी के बाद एक युवक ने शराब की दुकान पर कार्यरत 35 वर्षीय सेल्समैन अजय जायसवाल के सिर पर लोहे की राड से वारकर मौत की नींद सुला दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे एक पर भी खूनी ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घायल को अस्पताल भिजवाया। इस मामले में घरवालों की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ढ़ेडेमऊ गांव निवासी 35 वर्षीय ननक्के कश्यप को गिरफ्तार कर लिया। किस बात को लेकर मृतक और आरोपित के बीच कहासुनी हुई थी इसके बारे में पुलिस गहनता से छानबीन कर रही है।

मलिहाबाद थाना क्षेत्र स्थित सैय्यद बाड़ा निवासी 35 वर्षीय अजय जायसवाल ढ़ेडेमऊ गांव के पास एक देशी शराब ठेके पर बतौर सेल्समैन के पद पर नौकरी करता था। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह करीब नौ बजे अजय जायसवाल व ढ़ेडेमऊ गांव निवासी ननक्के कश्यप के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई है देखते ही देखते खूनी रूप अख्तियार कर लिया। ननक्के ने लोहे की राड से ताबड़तोड़ वारकर अजय जायसवाल को मौत की नींद सुला दिया। यह माजरा देख वहां पर मौजूद रज्जन नाम का युवक बचाने के लिए दौड़ा तो बौखलाए ननक्के ने उसे भी राड मारकर जख्मी कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घायल को अस्पताल भिजवाया। घरवालों की तहरीर पर नामजद हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने कातिल ननक्के कश्यप को घटना में इस्तेमाल लोहे की राड सहित गिरफ्तार कर लिया। हालांकि पुलिस अभी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। वहीं घटना के बाद किसी तरह का कोई मामला न हो सुरक्षा के मद्देनजर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!