August 8, 2026 3:01 am

विकासनगर:पचीस हजार का इनामी ठग गिरफ्तार 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। विकासनगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार को सुल्तानपुर जिले से पचीस हजार रुपए के इनामी बदमाश रोहित सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विकासनगर व गाजीपुर थाने में धोखाधड़ी की धारा में रिपोर्ट दर्ज थी, तभी से वह फरार चल रहा था और गुडंबा क्षेत्र के जानकीपुरम मकान नंबर 3/939 सेक्टर एच में रहता, लेकिन कुछ दिनों से वह पुलिस से बचने के लिए अलग-अलग स्थानों पर छिपकर रह रहा था। इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस उपायुक्त पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा ने पच्चीस हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।

इंस्पेक्टर विकासनगर आलोक कुमार सिंह की टीम ने बुधवार को एक व्यक्ति से छल-कपट कर उससे 17 लाख रुपए ऐंठ लिया था। उन्होंने बताया कि आरोपी रोहित सिंह सेक्टर एच जानकीपुरम में रहकर एक संगठित गिरोह चलाकर विकासनगर सहित राजधानी लखनऊ के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गंभीर अपराध कर भाग निकलता था। बताया जा रहा है कि जब भी कोई इसका विरोध करता तो उसके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देता था। पुलिस पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज आरोपी रोहित सिंह को दबोचने के लिए जानकीपुरम स्थित उसके आवास पर कई बार दबिश दी, लेकिन बच निकलता था। आरोपी रोहित सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उपायुक्त पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा ने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। इंस्पेक्टर विकासनगर आलोक कुमार सिंह की टीम ने बुधवार को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!