August 8, 2026 3:49 am

राजस्व निरीक्षक व उसका साथी घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। भ्रष्टाचार निवारण संगठन की झाँसी इकाई ट्रैप की कार्रवाई करते हुए राजस्व निरीक्षक औऱ एक प्राइवेट व्यक्ति सहित दो लोगों को दस हजार रूपये घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।मिली जानकारी के मुताबिक,भ्रष्टाचार निवारण संगठन उ0प्र0 की झाँसी इकाई से अनिल कुमार निवासी ग्राम रमपुरा थाना डकोर जनपद जालौन नें शिकायत किया कि कृषि भूमि की हदबन्दी की अग्रिम कार्रवाई कर पत्रावली को आगे बढ़ाने की एवज में अवैध धनराशि की मांग की जा रही है।

शिकायत मिलते निरीक्षक श्याम सिंह के नेतृत्व में तहसील परिसर उरई जालौन से राजस्व निरीक्षक संदीप कुमार तिवारी क्षेत्र ऐर तहसील उरई जालौन पुत्र स्व. श्रीपाल चन्द्र तिवारी निवासी ग्राम मौदहा मराठीपुरा थाना मौदहा जनपद हमीरपुर, हालपता कालपी बस स्टैण्ड के पास, उरई जनपद जालौन व राजेन्द्र प्रसाद उर्फ लम्बरदार प्राइवेट व्यक्ति पुत्र स्व0 हरिशंकर निवासी ग्राम व थाना कोटरा तहसील उरई जनपद जालौन को 10 हजार रूपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!