August 8, 2026 4:51 am

रामकोट एवं कटरा में बन रही मैकेनाइज्ड स्मार्ट पार्किंग का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

लगभग 65 करोड़ रुपये की लागत से विकसित हो रही पार्किंग में श्रद्धालुओं को मिलेंगी अत्याधुनिक सुविधाएं

 

अयोध्या। जनपद अयोध्या में श्री राम मंदिर के समीप स्थित रामकोट एवं कटरा क्षेत्र में निर्माणाधीन मैकेनाइज्ड स्मार्ट पार्किंग परियोजना का जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी ने स्थलीय निरीक्षण किया। लगभग 65 करोड़ रुपये की लागत से विकसित की जा रही इस अत्याधुनिक पार्किंग परियोजना में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुविधा के लिए आधुनिक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की प्रगति का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परियोजना को निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि श्री राम मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पार्किंग व्यवस्था को अत्याधुनिक तकनीक एवं स्मार्ट सुविधाओं से युक्त बनाया जाए।

निर्माणाधीन स्मार्ट पार्किंग में कार पार्किंग, डॉरमेट्री, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, पब्लिक टॉयलेट, सिक्योरिटी गार्ड रूम, सर्विस रूम, पंप रूम, फायर एवं डोमेस्टिक सुविधाओं के साथ कार्यालय संबंधी व्यवस्थाएं भी विकसित की जा रही हैं। यह परियोजना श्रद्धालुओं के लिए सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित पार्किंग सुविधा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी रेजिडेंसी श्री अरविंद कुमार एवं लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड-2 के अधिशासी अभियंता सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!