August 8, 2026 3:03 am

सड़क हादसे में एक महिला सहित दो लोगों की दर्दनाक मौत 

महानगर व सैरपुर थाना क्षेत्र में हुई घटना का मामला 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। राजधानी लखनऊ में सड़क हादसों में मौत होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। महानगर क्षेत्र में घर से खाना खाने के बाद टहलने निकले एक युवक को बेलगाम चालक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। उधर सैरपुर थाना क्षेत्र में सड़क पार करते समय तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन के चालक ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

महानगर क्षेत्र के निशातगंज पहली गली में रहने वाले अताउर रहमान के 35 वर्षीय भाई एजाज उर्रहमान उर्फ रहमान शुक्रवार शाम करीब साढ़े आठ बजे घर से खाना खाने के बाद टहलते-टहलते पड़ोस में रहने वाले अनिल कुमार सिंह के घर के सामने बैठ गए। बताया जा रहा है कि तभी कार नंबर यूपी 32 जे ई 4578 से आ रहे अनिल लापरवाही बरतते हुए रहमान को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस घरवालों की मदद से घायल को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा सैदपुर थाना क्षेत्र के सब्जी मंडी के पास कंट्री मोड़ पर सड़क पार करते समय तेज रफ्तार अज्ञात वाहन चालक ने महिला को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक महिला की पहचान सीतापुर जिले के रामकोट व हाल पता छठा मील मार्केट के पीछे निवासी खिताबुन पत्नी नूर मोहम्मद के रूप में हुई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!