August 8, 2026 2:55 am

गोमतीनगर विस्तार सैलून मैनेजर मौत कांड: आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित 

वीडियो कॉल कर दी थी जान, आधा दर्जन लोगों पर लगाया था आरोप 

नियम-कानून के तहत विरासत होटल, सैलून एवं अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान सील 

शालीमार वन वर्ल्ड टावर के सी-1 के फ्लैट में हुई घटना का मामला 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार क्षेत्र के शहीद पथ स्थित शालीमार वन वर्ल्ड टावर सी वन के फ्लैट में रहने वाली गोरखपुर निवासी 32 वर्षीय सैलून मैनेजर रतना सिंह की मौत के मामले मृतका के मोबाइल फोन पर मिले साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने देवरिया जिले के खुखुन्दू थाना क्षेत्र स्थित बतरौली पांडेय गांव निवासी मंगल नाथ यादव पुत्र कैलाश यादव को जेल भेजा था जबकि इस मामले में एक महिला सहित पांच आरोपी फरार हो गए थे। फरार चल रहे आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए शनिवार को डीसीपी पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा ने 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा है। इनाम घोषित होते ही पुलिस की टीमें फरार चल रहे आरोपितों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश देनी शुरू कर दी है।

सनद रहे कि 12 मई 2026 को गोमतीनगर विस्तार क्षेत्र के शहीद पथ स्थित शालीमार वन वर्ल्ड टावर सी वन फ्लैट नंबर 408 में रहने वाली गोरखपुर जिले के कैंट थाना क्षेत्र स्थित बिछिया गांव निवासी 32 वर्षीय रतना सिंह ने खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। जान देने से पहले उसने वीडियो कॉल कर एक जानने वाली महिला सहित आधा दर्जन लोगों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। मौके पर पहुंची पुलिस मृतका का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर छानबीन की और मंगल नाथ यादव नाम के युवक को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि इस मामले में शामिल एक महिला सहित अन्य आरोपी फरार हो गए थे। फरार चल रहे नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए डीसीपी पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा ने शनिवार को 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। इंस्पेक्टर गोमतीनगर विस्तार सुधीर अवस्थी के मुताबिक फरार चल रहे इनामी आरोपितों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे। वहीं इस मामले में पुलिस अभियुक्त शरद से संबंधित विरासत होटल, सैलून एवं अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों की संदिग्ध भूमिका पाए जाने पर उन्हें नियम के तहत सील कर दिया है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!