August 8, 2026 3:03 am

गोमतीनगर: टंकी पर चढ़ी विवाहिता, कूदकर जान देने की दी धमकी 

महिला उपनिरीक्षक गुरप्रीत कौर की मेहनत लाई रंग, समझा-बुझाकर टंकी से उतारा नीचे 

पति के घर न लौटने पर महिला ने उठाया खौफनाक कदम 

समय रहते पुलिस ने बचाई जान 

विनीत खंड पांच में हुई घटना का मामला 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। गोमतीनगर थाना क्षेत्र के विनीत खंड पांच में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब पति से नाराज़ होकर एक विवाहिता पानी की टंकी पर चढ़ गई और वहां से कूदकर जान देने की धमकी देने लगी। टंकी पर महिला के चढ़ने की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में सहायक पुलिस आयुक्त, इंस्पेक्टर गोमतीनगर, चौकी प्रभारी विनीत खंड गुरप्रीत कौर व उपनिरीक्षक दीपक कुमार यादव सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। टंकी पर चढ़कर कूदकर जान देने की कोशिश कर रही महिला को बचाने के लिए अपनी जान की परवाह किए बगैर महिला उपनिरीक्षक गुरप्रीत कौर टंकी पर चढ़ कर करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद उसे सकुशल नीचे उतारा, तब जाकर पुलिस अफसरों ने राहत की सांस ली। पुलिस के मुताबिक इस मामले में उसके पति को जानकारी दे दी गई है।

मूल रूप से लखीमपुर-खीरी जिले निवासी निवासी एक युवक अपनी 22 वर्षीय पत्नी के साथ गोमतीनगर क्षेत्र के विनीत खंड में रहता है। बताया जा रहा है कि विवाहिता का पति उससे बिना बताए लखीमपुर-खीरी स्थित अपने गांव चला गया था। दो-चार दिनों तक जब पति घर नहीं लौटा तो विवाहिता नाराज होकर रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे विनीत खंड पांच स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गई। टंकी पर महिला के चढ़े होने की सूचना पाकर सहायक पुलिस आयुक्त, इंस्पेक्टर गोमतीनगर, चौकी प्रभारी विनीत खंड गुरप्रीत कौर, उपनिरीक्षक दीपक कुमार यादव सहित कई पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि भीड़ जमा होते देख महिला और उछल-कूद कर वहां से कूदकर जान देने की धमकी देने लगी। महिला को टंकी पर देख उसे बचाने के लिए महिला उपनिरीक्षक गुरप्रीत कौर साहस का परिचय देते हुए टंकी पर चढ़ गईं और वहीं भीषण भरी गर्मी में करीब डेढ़ घंटे तक महिला को समझा-बुझाकर किसी तरह नीचे लेकर उतरीं तब जाकर पुलिस अधिकारी राहत की सांस ली। महिला उपनिरीक्षक गुरप्रीत कौर के मुताबिक पूछताछ में महिला ने बताया कि पति उससे बिना बताए घर चला गया था इसी से नाराज़ होकर टंकी पर चढ़कर जान देने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि इस मामले की जानकारी महिला के पति को दे दी गई और वह लखनऊ आने के लिए रवाना हो चुका है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!