August 8, 2026 2:56 am

उन्नाव: मेधावी छात्राओं को मिला सम्मान, ब्लॉक प्रमुख बोले- शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी

औरास उन्नाव। (संवाददाता) सिद्ध गायत्री शक्ति पीठ, औरास में रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख एवं प्रमुख संघ अध्यक्ष उन्नाव ज्ञानेंद्र सिंह ने मेधावी प्रतिभाओं को सम्मानित किया।

ब्लॉक प्रमुख ने वीपीएस विद्या मंदिर, मिर्जापुर अजिगाँव की टॉपर छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

अपने संबोधन में ब्लॉक प्रमुख ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान कर समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार देना जरूरी है। गायत्री परिवार द्वारा चलाए जा रहे संस्कार निर्माण के कार्यों की उन्होंने सराहना की।

इस अवसर पर वरिष्ठ गायत्री परिजन, श्रद्धेय गुरुजन, विद्यालय के शिक्षक व बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!