दुष्कर्म के बाद कत्ल की आंशका, बैग में बंद मिला धड़
सिर गायब होने से शव की नहीं हो सकी शिनाख्त, रेलवे महकमे में हड़कंप
फोरेंसिक टीम के साथ जीआरपी व स्थानीय पुलिस मौके पर, शव की पहचान कराने एवं कातिलों की तलाश में पुलिस की तीन टीमें अलग-अलग दिशाओं में रवाना
ए अहमद सौदागर लखनऊ। मड़ियांव में फेमिली रेस्टोरेंट के मालिक की गोली मारकर हुई हत्या का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि छपरा से 14114 वाया गोरखपुर से चल कर गोमतीनगर आने वाली ट्रेन के एस वन स्लीपर कोच में सोमवार को उस समय अचानक हड़कंप मच गया जब बैग में रखे बैग में टुकड़ों में महिला का शव पड़ा मिला। सिर गायब था और हाथ अलग था। स्लीपर कोच में महिला की लाश मिलने की खबर मिलते ही रेलवे प्रशासन एवं जीआरपी तथा पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम के साथ मामले की छानबीन शुरू की। सिर गायब होने की वजह से शव की पहचान नहीं हो सकी है। जीआरपी के आलाधिकारियों के मुताबिक शव की पहचान कराने तथा कातिलों की तलाश के लिए पुलिस की तीन टीमें अलग-अलग दिशाओं में रवाना कर दी गई है।
जानकारी के मुताबिक गोमतीनगर एक्सप्रेस 15114 छपरा वाया गोरखपुर से चलकर गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पर आती है। बताया जा रहा है कि हमेशा की तरह ट्रेन खड़ी होने के बाद रूटिंग चेकिंग की जा रही थी कि तभी सफाई कर रहे सफाईकर्मी को एस वन के स्लीपर कोच में एक बाक्स बैग संदिग्ध हालात में पड़ा देख इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी।
खबर मिलते ही जीआरपी थाने की पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्ध बैग को खुलावाया तो दंग रह गए। देखा कि बैग में एक महिला का टुकड़ों में कटा धड़ था और दोनों कटे हुए हाथ एक पालीथीन में में पड़ा था। महिला का सिर गायब था। इस घटना से रेलवे प्रशासन से लेकर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। बैग में टुकड़ों में मिला महिला का शव किसने रखा वह बेरहम शख्स कौन था फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है।
पुलिस के एक आलाधिकारी का कहना है कि महिला की उम्र 25 से 30 वर्ष के करीब लग रही है। पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ छानबीन की लेकिन, शव की पहचान नहीं हो सकी। जीआरपी अफसरों के मुताबिक इस मामले में पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।




