August 8, 2026 2:59 am

रेस्टोरेंट संचालक विजय हत्याकांड के मामले में पुलिस पहुंची कातिलों के करीब 

तीन संदिग्ध शख्स हिरासत में, जल्द ही पहुंच सकते हैं सलाखों के पीछे 

मड़ियांव के भिटौली तिराहे पर रविवार रात हुई घटना का मामला 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। मड़ियांव क्षेत्र के भिटौली तिराहे के पास स्थित ढाबा एंड फेमिली रेस्टोरेंट के मालिक विजय यादव की रविवार रात गोली मारकर हुई हत्या के मामले में इंस्पेक्टर मड़ियांव की टीम कातिलों की गर्दन तक पहुंचने में मानो कामयाबी हो गई। हत्यारे बहुत जल्द ही सलाखों के पीछे पहुंच सकते हैं। पुलिस की टीमें तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर गहनता से पूछताछ कर रही है। जानकार बताते हैं कि इन्हीं संदिग्धों के बीच मुख्य कातिल हो सकता है, हालांकि इस मामले में पुलिस के आलाधिकारी अभी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है।

सनद रहे कि सैरपुर थाना क्षेत्र स्थित तरहिया गांव निवासी 28 वर्षीय विजय यादव मड़ियांव क्षेत्र के भिटौली तिराहे पर ढाबा एंड फेमिली रेस्टोरेंट चलाते थे। वह रोज की तरह रविवार को होटल पर बैठे थे कि इसी दौरान असलहों से लैस बेखौफ बदमाशों ने उनके ऊपर गोलियों की बौछार कर मौत की नींद सुला दिया था। सरेराह हुई सनसनीखेज वारदात पुलिस के लिए बड़ी चुनौती थी, लेकिन मड़ियांव पुलिस विजय की जान किसने और क्यों ली फिलहाल हत्यारों की गर्दन तक पहुंच गई है। पुलिस ने संदेह के आधार पर तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस मामले में जिम्मेदार पुलिस के आलाधिकारियों ने बताया कि घटना की गहनता से पड़ताल की जा रही है और उम्मीद है कि बहुत जल्द ही हत्यारे सलाखों के पीछे होंगे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!