August 8, 2026 2:55 am

सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र हत्या कर बदमाशों ने युवती का शव फेंका 

शरीर पर चोट के निशान, एक दिन पहले पीजीआई क्षेत्र से थी लापता 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में हत्या कर शव फेंकें जाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बीते दिनों हुई घटनाओं का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि इसी थाना क्षेत्र में एक युवती की हत्या कर बदमाशों ने पुलिस को खुली चुनौती दे डाली। सोमवार सुबह उसका शव सड़क किनारे जंगल में पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव पड़े होने की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। शव मिलने की खबर मिलते ही पुलिस उपायुक्त दक्षिणी अमित कुमार आनंद व इंस्पेक्टर सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पड़ताल कर रही थी कि इसी दौरान पीजीआई क्षेत्र स्थित ई-158 रक्षा खंड एल्डिको उद्यान निवासी गीता मौके पर पहुंची और शव की पहचान अपनी 22 वर्षीय बेटी शिवानी सिंह के रूप में की। गीता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी रविवार सुबह दस बजे घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी थी। वहीं परिजन हत्या किए जाने की आंशका जता रहे हैं। पुलिस उपायुक्त दक्षिणी अमित कुमार आनंद के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि मौत कैसे हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतका की पहचान पीजीआई थाना क्षेत्र के ई-158 रक्षा खंड एल्डिको उद्यान दो निवासी 22 वर्षीय शिवानी के रूप में हुई है। शिवानी सिंह की मां गीता सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी 17 मई 2026 यानी रविवार सुबह दस बजे घर से निकली थी। उन्होंने बताया कि बेटी घर नहीं लौटी तो उसकी खोजबीन की गई, लेकिन सफलता न मिलने पर इसकी सूचना पीजीआई थाने में दी।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सोमवार सुबह एक युवती का शव सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के सड़क किनारे जंगल की ओर नजर गई तो देखा कि एक युवती की लाश पड़ी है। यह देख आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं स्थानीय लोग युवती के साथ कोई अनहोनी होने की आंशका जता रहे हैं। युवती के सिर और शरीर पर गहरे घाव के निशान बताए जा रहे हैं, इससे यही लग रहा है बदमाशों ने विरोध करने पर किसी भारी वस्तु से वारकर मौत की नींद सुलाने के बाद मौके से भाग निकले। इस मामले में पुलिस उपायुक्त दक्षिणी अमित कुमार आनंद का कहना है कि आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। फुटेज के आधार पर पुलिस कुछ संदिग्धों से पूछताछ में जुटी है। पुलिस का कहना है कि इस मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!