August 8, 2026 3:40 am

चिनहट कोतवाली परिसर में धूमधाम से मना जेष्ठ का तीसरा बड़ा मंगल 

हुआ विशाल भंडारे का आयोजन भक्ति में सराबोर हुए भक्त, प्रसाद में सब्जी-पूड़ी के साथ बूंदी भी मिला 

डीसीपी पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा ने अपने हाथों श्रद्धालुओं को बांटा प्रसाद 

इंस्पेक्टर चिनहट ने आए हुए भक्तगणों का किया स्वागत 

श्रद्धालुओं में खासा हौसला देखने को मिला और लोगों ने पूरे श्रद्धाभाव के साथ प्रसाद का लिया आनंद 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। ज्येष्ठ महीने के तीसरे बड़े मंगल पर्व पर राजधानी लखनऊ पूरी तरह से भक्तिमय के माहौल में सराबोर नजर आ रही थी। चारों ओर जयकारे की बुलंद आवाज़ गूंज रही थी। इसी कड़ी में इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा की देखरेख में कोतवाली परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, दोपहर करीब डेढ़ बजे से लेकर शाम तक श्रधालुओं की भीड़ जमा रही। वहीं इस पर्व मौके पर पहुंची डीसीपी पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा ने अपने हाथों से भक्तगणों को प्रसाद वितरित किया। इस मौके पर एडीसीपी, एसीपी विभूतिखंड विनय द्विवेदी के अलावा कई थानों के स्टेशन अफसर व भारी संख्या में पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे। पूरे पंडाल में बजरंगबली के जयकारे गूंज रहे थे।

हर साल की तरह इस वर्ष भी कोतवाली परिसर में चल रहा विशाल भंडारा विशेष रूप से चर्चा का विषय बना रहा, यहां बड़ी तादाद में हनुमान जी के भक्त लाइन में लगकर प्रसाद ग्रहण करते नजर आए और श्रधालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला तथा लोगों ने पूरे श्रद्धाभाव के साथ प्रसाद का आनंद लिया।

इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा और उनकी टीम की देखरेख में कोतवाली परिसर में बड़े मंगल पर्व के तीसरे दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। यहां भारी संख्या में श्रद्धालु, आने-जाने वाले नागरिकों के अलावा क्षेत्र के गणमान्य लोग भी भंडारे में शिरकत कर प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर भारी संख्या में पुलिस के आलाधिकारी एवं कर्मचारियों के अलावा भक्तगण मौजूद रहे। खास बात यह है कि इस विशाल भंडारे में इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा भी जरुरतमंद, भूखे और श्रधालुओं को अपने हाथों प्रसाद बांटा।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!