August 8, 2026 3:03 am

बीकेटी: घुसपैठ कर काफी दिनों से लखनऊ में रह रहा बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार 

एक आधार कार्ड, एक मोबाइल फोन व तीन सौ रुपए की नकदी बरामद 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। बीकेटी पुलिस की नाक के नीचे घुसपैठ कर काफी दिनों से बेफिक्र होकर फर्जी दस्तावेज के जरिए रह रहे बांग्लादेशी नागरिक को पुलिस ने बुधवार को मुखबिर की सूचना पर किसान पथ स्थित फ्लाई ओवर के पास से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि बांग्लादेशी नागरिक बीकेटी क्षेत्र स्थित मूसानगर में काफी दिनों से रहता था और स्थानीय पुलिस मूकदर्शक बनी रही। पुलिस को पकड़े गए घुसपैठिए के पास से भारतीय मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मोबाइल फोन व 300 रुपए की नकदी बरामद हुई है।

बीकेटी थाने में तैनात उपनिरीक्षक योगेन्द्र कुमार की तहरीर पर इंस्पेक्टर बीकेटी की टीम ने बुधवार को एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो बांग्लादेश से आकर यहां काफी दिनों से रह रहा था। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिक ने पूछताछ में अपना नाम बांग्लादेश के देवभोग जनपद नरैल निवासी अरुप बख्शी पुत्र खोकेन बख्शी बताया। बताया जा रहा है यह बीकेटी थाना क्षेत्र के अस्ति रोड स्थित मूसानगर में रहता है। इंस्पेक्टर बीकेटी के मुताबिक पकड़े गए अभियुक्त ने बताया कि वह फर्जी दस्तावेज के जरिए भारतीय पहचान पत्र बनवा कर यहां रहने की बात स्वीकार किया है।

डॉक्टर बनकर रहता था बांग्लादेशी नागरिक

फर्जी दस्तावेज फिर भी जिम्मेदार संबंधित विभाग ने बना दिया भारतीय पहचान पत्र 

बीकेटी पुलिस के हत्थे चढ़ा बांग्लादेशी नागरिक अरुप बख्शी बिना रोक-टोक के भारतीय पहचान पत्र बनवा लिया। वैसे तो वास्तविक भारतीय शख्स संबंधित विभाग में आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या फिर पासपोर्ट बनवाने के लिए जाता है तो उसे तरह-तरह का नियम-कानून बता टरका देते हैं, लेकिन देश विरोधी व्यक्ति का हर पहचान पत्र बनाकर उसे भारतीय नागरिक बना दिया। बताया जा रहा है कि देश विरोधी शख्स डॉक्टर बनकर काफी दिनों से मूसानगर में क्लीनिक खोलकर मानो एक अपराध की दुकान चला रहा था और स्थानीय पुलिस मूकदर्शक बनी रही। यह तो महज बानगी भर है न जाने कितने घुसपैठिए यहां अपना बसेरा बना रखा है। वर्ष 2015 में बिजनौर ब्लास्ट के वांटेड सिमी आतंकी अबू फैजल, महबूब, जाकिर और अमजद को दबोचा तो पता चला कि यह लोग अपराध के जरिए चला रहे थे आतंक की दुकान।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!